आदित्यपुर, अगस्त 9 -- Adityapur News: गम्हरिया। झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर शनिवार को झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया। झामुमो जिला संगठन सचिव अमृत महतो के नेतृत्व में दुर्गा पूजा मैदान में स्थित निर्मल दा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। यह भी पढ़ें- Adityapur News: झारखंड की अस्मिता की रक्षा में शहीद हुए निर्मल दा : प्रो. केपी सोरेनझामुमो के नेताओं की अपील मौके पर झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य गणेश चौधरी और गणेश महाली ने राज्य के विकास में युवाओं को आगे आने की अपील की। महाली ने कहा कि आज झारखंड की बागडोर युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों में है। उनके नेतृत्व में आदिवासी-मूलवासियों के हितों और अधिकारो...