आदित्यपुर, अगस्त 27 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगू में टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल के किनारे पड़ी एक संदिग्ध बोरी से बुधवार को पूरे इलाके में सनसनी फैली रही। बोरी में किसी व्यक्ति के शव होने की आशंका को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा गरम रही। देर शाम जब पुलिस की मौजूदगी में बोरी खोली गई तो अंदर का मंजर देखकर पूरा मामला ही पलट गया। बोरी के अंदर एक मृत पशु मिला। जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि किसी असामाजिक तत्व ने मृत पशु को बोरी में भरकर पुल के किनारे फेंक दिया था। दूर से बोरी की स्थिति और उसमें भरे मृत पशु को देखकर पहली नजर में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी इंसान का शव बोरी में डालकर ठिकाने लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: घोघवलिया चंवर में कंकाल मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका बोरी के अंदर मृत पशु के शव निक...