Adityapur News: विशेष सफाई अभियान के नाम पर वार्डों से मजदूर हटाने पर पार्षद ने जताई आपत्ति
आदित्यपुर, अगस्त 8 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान के लिए वार्डों में कार्यरत सफाई मजदूरों को अचानक वापस बुलाए जाने से नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। वार्ड 32 की पार्षद मालती देवी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि 6 अगस्त की शाम व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना देकर अगले दिन से मजदूरों को अभियान में लगा दिया गया, जिससे 7 अगस्त को वार्डों में सफाई कार्य ठप रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णय से पहले पार्षदों को कम-से-कम दो दिन पूर्व लिखित सूचना दी जानी चाहिए थी। उनका कहना है कि विशेष अभियान के लिए करीब 100 अतिरिक्त मजदूर नियुक्त किए गए हैं, तो उन्हीं से अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने नगर निगम से वार्डों की नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने और नाली, लेट्रिन व सीवर जाम जैसी समस्याओं के लिए पर्याप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.