आदित्यपुर, अगस्त 30 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्को नगर, गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास होटल संचालक विशाल गोराई पर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी राजनगर के बारीडीह गांव का रहनेवाला विशाल महतो है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किया गया है। आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि घात लगाकर फायरिंग में विशाल महतो भी शामिल था। पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह भी पढ़ें- Katihar News: हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...