Adityapur News: विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का मिलन समारोह
आदित्यपुर, जुलाई 22 -- Adityapur News: आदित्यपुर। दिंदली में मंगलवार को विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का मिलन समारोह हुआ। सेवानिवृत्त कर्मचारी विद्युत पटनायक के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 40 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी वरिष्ठ नागरिकों ने अपने-अपने अनुभवों व जीवनशैली में बदलाव पर चर्चा की। इसके बाद शेर व शायरी तथा गीत-संगीत का दौर चला। मुख्य अतिथि शशांक गांगुली आयोजन की प्रशंसा करते हुए इस प्रकार के सकारात्मक सोच की सराहना की। उन्होंने आयोजन का श्रेय विद्युत पटनायक को दिया। साथ ही इस प्रकार के आयोजन को जारी रखने पर सहमति जताई गई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: पेंशनर्स अपने अनुभवों से समाज को दे रहे हैं सही दिशा: विधायक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.