Adityapur News: विधायक पहुंचीं कपाली, हादसों की ली जानकारी
आदित्यपुर, अगस्त 18 -- Adityapur News: चांडिल। विधायक सविता महतो सोमवार को कपाली के ताज नगर स्थित टी एंड बी हॉस्पिटल पहुंचीं। गत 13 अगस्त को मिलतनगर में बारिश में एक घर के ढहने से एक ही परिवार के चार सदस्य हादसे में घायल हो गए थे। उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। विधायक ने घायलों को निजी स्तर पर आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने चांडिल बीडीओ तालेश्वर रविदास एवं कपाली नगर परिषद के सिटी मैनेजर शकील अनवर मेंहदी को सरकारी प्रावधानों के तहत घायलों को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विधायक ने मिल्लत नगर के वार्ड नंबर-2 स्थित उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां हादसा हुआ था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। महिलाओं ने विधायक से पानी टंकी से होने वाली जलापूर्ति की पाइपलाइन जगह-जगह फटे हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.