Adityapur News: विधायक ने बड़ामटांड में ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन
आदित्यपुर, अगस्त 19 -- Adityapur News: चांडिल। चौका के चवलीबासा-बड़ामटांड में विधायक सविता महतो ने 100 केवीए क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उदघाटन किया। क्षेत्र में फिर से विद्युत आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी थी। विगत दिनों आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया था। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण चौलीबासा के बड़ामटांड सहित आसपास के इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी। कई दिनों तक बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की सुविधा को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईयां, श्रीकांत महतो, शिबू महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.