आदित्यपुर, जुलाई 13 -- Adityapur News: चांडिल। कपाली नगर परिषद क्षेत्र के पानी टंकी परिसर में रविवार को विधायक सविता महतो ने 200 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से पूरे कपाली नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित थी। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कांग्रेस नेता ललित महतो ने विधायक को समस्या से अवगत कराया। विधायक ने विभागीय पदाधिकारियों से बात कर 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाया। जिसके बाद अब जल्द ही क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा विधायक ने गौसनगर में भी 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगवाया। जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, अरशद, सलाउद्दीन, अफसर...