आदित्यपुर, नवम्बर 18 -- Adityapur News: गम्हरिया। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित विजयश्री ऑटो कॉम कंपनी में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहा। प्रबंधन की वादाखिलाफी के खिलाफ सोमवार से कंपनी के करीब 8 सौ से अधिक कामगारों के हड़ताल पर चले जाने से 40 घंटे से उत्पादन ठप है। इससे कंपनी को लाखों रपये प्रतिदिन नुकसान की बात सामने आ रही है। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष भोमरा मांझी के नेतृत्व में मजदूरों ने सोमवार की सुबह से कंपनी के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। भोमरा मांझी ने बताया कि मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर विगत 27 अगस्त को प्रबंधन के साथ वार्ता हुई थी। लेकिन, दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी समझौते को लागू नहीं किया गया। प्रबंधन की इसी टालमटोल की नीति के विरोध में मजदूर अनिश्चितकालीन गेट जाम करने...