आदित्यपुर, सितम्बर 5 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 25 स्थित मोहन नगर नेपाली बस्ती में शुक्रवार को रेलवे की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का बस्तीवासियों ने विरोध किया। रेलवे की ओर से पूर्व में बस्तीवासियों को जमीन खाली करने का नोटिस दिया गया था। शुक्रवार को रेलवे की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची थी। मामले की जानकारी मिलने पर वार्ड 25 की पार्षद उतरा प्रधान बस्तीवासियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन से मिलीं। बस्तीवासियों ने अपने घरों को टूटने से बचाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं और अचानक घर टूटने से उनके सामने आवास की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। यह भी पढ़ें- Munger News: रेलवे की जमीन और सड़क से हटाया गया अतिक्रमण, 50 दुकानें हटाए गये बस्तीवासियों...