Adityapur News: वाणी विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक परितोष महतो का निधन, दो दिन विद्यालय बंद
आदित्यपुर, जुलाई 30 -- Adityapur News: गम्हरिया। वाणी विद्या मंदिर मिडल स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय के संस्थापक सदस्य परितोष महतो (58) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शोक के मद्देनजर वाणी विद्या मंदिर विद्यालय में दो दिनों के अवकाश की घोषणा की गई है।छोटा गम्हरिया निवासी परितोष महतो जन सेवा सदन संस्था के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। उन्होंने वाणी विद्या मंदिर विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अथक प्रयासों से प्राथमिक स्तर से शुरू हुआ विद्यालय आज प्लस टू तक पहुंच चुका है। बताया गया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया।निधन की सूचना मिलते ही उनके छोटा गम्हरिया स्थित आवास पर शुभचिंतकों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने शोकाकुल परिजनों से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.