आदित्यपुर, जुलाई 25 -- Adityapur News: आदित्यपुर। शुक्रवार को जलापूर्ति योजना में विलंब को लेकर हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने वाले जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष शारदा देवी, वार्ड संख्या 17 की पार्षद नीतू शर्मा आदि के साथ वृहत शहरी जलापूर्ति योजना के सापड़ा स्थित 60 एमएलडी के वाटर ट्रिटमेंट प्लांट का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि इस प्लांट से आदित्यपुर एक के करीब 30 हजार घरों में जलापूर्ति होना है। 26 जुलाई को मोर्चा व आदित्यपुर अधिवक्ता संघ की संयुक्त बैठक है महत्वपूर्ण निर्णय लिये जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...