आदित्यपुर, सितम्बर 10 -- Adityapur News: गम्हरिया। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-01 अंतर्गत मौजा आनंदपुर में वनभूमि की खरीद-बिक्री कर कॉलोनी बसाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आनंदपुर के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर मामले की जांच कराने तथा वनभूमि की खरीद-बिक्री और अतिक्रमण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा वन विभाग की भूमि की खरीद-बिक्री कर बाहरी लोगों को बसाया जा रहा है, इससे वनभूमि पर अतिक्रमण बढ़ने के साथ पेड़-पौधों की कटाई और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Nainital News: श्यामखेत में हरे पेड़ काटने पर वन विभाग ने की चालानी कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...