Adityapur News: वनस्थली प्ले स्कूल का 10वां स्थापना दिवस मना
आदित्यपुर, सितम्बर 9 -- Adityapur News: गम्हरिया। वनस्थली प्ले स्कूल संस्थान का 10वां स्थापना दिवस मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. नथुनी सिंह ने दीप प्रज्वलित और सरस्वती वंदना के साथ की। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत, लोकनृत्य और लघु नाटिकाओं की मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। प्रधानाचार्य सरस्वती झा ने विद्यालय की 10 वर्षों की उपलब्धियों और गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली रीत कुमारी को भी डॉ. नथुनी सिंह ने सम्मानित किया। निदेशक देव झा ने सभी का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Dumka News: होली चाइल्ड स्कूल में धूमधाम से मना स्थापना दिवस कार्यक्रम में रंजीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.