Adityapur News: लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता में कुकड़ू का रहा दबदबा
आदित्यपुर, जुलाई 4 -- Adityapur News: चांडिल। सरायकेला में आयोजित जिला स्तरीय लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता में कुकड़ू प्रखंड के मध्य विद्यालय कूदा के छात्रों ने अपने जुझारू खेल से सबका दिल जीत लिया। विद्यालय के बालक एवं बालिका दोनों टीमों ने जिला स्तर पर पदक जीता। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला चांडिल प्रखंड और कुकड़ू प्रखंड (मध्य विद्यालय कूदा) के बीच खेला गया। कूदा की टीम उपविजेता रही। वहीं, बालिका वर्ग का मुकाबला भी बेहद सांस रोक देने वाला रहा। मध्य विद्यालय कूदा की बालिका टीम का सामना गम्हरिया प्रखंड से हुआ। निर्धारित समय तक मैच बराबरी पर रहने के बाद परिणाम के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें बेहद करीबी अंतर से हार झेलने के बाद कूदा की बालिकाओं ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: अंडर 17 में केजीबीवी गम्हरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.