आदित्यपुर, अगस्त 17 -- Adityapur News: चांडिल। स्वतंत्रता दिवस पर रैश ड्राइविंग करने के आरोप में पुलिस ने पांच बाइक को जब्त कर लिया। युवक अपने बाइक के साइलेंसर को मोडिफाइड कर रैश ड्राइविंग कर रहे थे, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। यह बाइकर्स चांडिल डैम एवं मुख्य बाजार में रैश ड्राइविंग करते रहे। लोगों ने रैश ड्राइविंग करने वाले युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...