आदित्यपुर, अक्टूबर 22 -- Adityapur News: गम्हरिया गम्हरिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को 'आपकी बात, हमारा प्रयास, बेहतर कल' अभियान के तहत रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं तथा सुझाव सुने।जनसंवाद में यात्रियों ने टाटा-छपरा और टाटा-पटना जैसी बिहार जाने वाली ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग उठाई। यात्रियों ने कहा कि कुछ ट्रेनों का एक दिशा में ठहराव है, जबकि दूसरी दिशा में नहीं होने से परेशानी होती है। दक्षिण भारत जाने वाली कुछ ट्रेनों के दोनों दिशाओं में ठहराव का मुद्दा भी उठाया गया। यात्री आशीष कुमार श्रीवास्तव और अशोक कुमार चौरसिया ने अधिकारियों के सामने समस्याएं रखीं।यात्रियों यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: रेलवे के जनसंव...