आदित्यपुर, अक्टूबर 23 -- Adityapur News: गम्हरिया। चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से गुरुवार को गम्हरिया और कांड्रा स्टेशन पर आयोजित रेल जनसंवाद कार्यक्रम में यात्रियों ने ट्रेनों के ठहराव सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। 'आपकी बात, हमारा प्रयास, बेहतर कल' अभियान के तहत रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान स्टेशन परिसर में साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया। गम्हरिया स्टेशन पर यात्रियों ने टाटा-छपरा और टाटा-पटना जैसी बिहार जाने वाली ट्रेनों के ठहराव की मांग की। यात्रियों का कहना था कि कुछ ट्रेनों का एक ही दिशा में ठहराव है, जबकि दूसरी दिशा में नहीं होने से परेशानी होती है। दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों के दोनों दिशाओं में ठहराव का मुद्दा भी उठाया गया। आशीष कुमार श्रीवास्तव और अशोक कुमार चौरस...