Adityapur News: रेल अंडरपास के पास कचरा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई
आदित्यपुर, सितम्बर 1 -- Adityapur News: आदित्यपुर। रेल अंडरपास के समीप नाले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ रेलवे प्रबंधन अब करेगी कार्रवाई। रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में आदित्यपुर नगर निगम को भी पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया जाएगा। साथ ही आरपीएफ को क्षेत्र में निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। कचरा फेंकते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेल अंडरपास के आसपास जल निकासी के लिए बनाए गए नालों में कचरा जमा होने के कारण पानी का निकास बाधित हो रहा है। नालों के भर जाने से बारिश के दौरान टनल के समीप भारी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे पैदल राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल जमाव के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.