Adityapur News: रेलवे आरआरआई परिसर में पौधा- रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
आदित्यपुर, अगस्त 4 -- Adityapur News: गम्हरिया। आदित्यपुर रेलवे आरआरआई परिसर में रेलवे और टाटा स्टील के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को पौधा रोपण अभियान चलाया गया। अभियान में जुस्को की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि टाटा स्टील के एरिया मैनेजर समीर सौरभ ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। इस दौरान मुख्य मंडल यातायात निरीक्षक प्रदीप प्रसाद, स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार, अमरजीत सिंह, पंकज कुमार और आनंद कुमार समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पौधे लगाकर हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.