आदित्यपुर, जुलाई 25 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। नौ दिन प्रवास के बाद रिमझिम बारिश के बीच महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के संग मौसीबाड़ी से अपने घर साधु बांध मठ लौट आए। घुरती रथयात्रा के दौरान रिमझिम बारिश भी भक्तों के आस्था को नहीं डिगा सकी। जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत श्री विद्यानंद सरस्वती की देखरेख में रथयात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रथयात्रा को लेकर जगह-जगह सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। इस मौके पर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत श्री विद्यानंद सरस्वती, महंत केशवानंद सरस्वती, महंत इंद्रानंद सरस्वती, महंत श्री मेघानंद सरस्वती, हिकिम चंद्र महतो, खगेन महतो, दीपू जायसवाल, मधुसूदन गोराई, प्रबोध उरांव, आनंद पंसारी, स्वपन गुप्ता, अनंत आडय, चंदन वर्मा, मनोज राय, महेश कु...