Adityapur News: रामकृष्णा फोर्जिंग्स कंपनी में ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन, मांगों पर मिला आश्वासन
आदित्यपुर, अक्टूबर 30 -- Adityapur News: वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को औद्योगिक क्षेत्र के गम्हरिया स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट 3/4 के ठेका श्रमिकों ने कंपनी गेट के समक्ष प्रदर्शन किया। इससे कई घंटों तक उत्पादन कार्य प्रभावित रहा। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने ग्रेड के अनुसार नई न्यूनतम मजदूरी दर का भुगतान, ओवरटाइम के लिए दोगुनी राशि और कैंटीन की सुविधा समेत अन्य मांगें रखी। इस अवसर पर बीकेएमएस के जिलाध्यक्ष संजय गोराई अपने यूनियन के सदस्यों के साथ कंपनी गेट पर पहुंच कर मजदूरों को समर्थन दिया। सूचना मिलने पर प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से वार्ता कर लिखित आश्वासन दिया। हालांकि, श्रमिक अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो ने प्रबंधन से वार्ता की और श्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.