आदित्यपुर, सितम्बर 9 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मंगलवार को अत्याधुनिक कैथ लैब का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। नई सुविधा के शुरू होने से कोल्हान और आसपास के क्षेत्रों के हृदय रोगियों को एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर प्रत्यारोपण जैसी महत्वपूर्ण कार्डियक सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर बुनियादी ढांचे का विस्तार समय की जरूरत है। हृदय रोग जैसी गंभीर और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित उपचार बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कैथ लैब की स्थापना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए संस्थान के प्रयासों की सरा...