Adityapur News: रथयात्रा के पहले चांडिल बाजार में हुई नाली की सफाई
आदित्यपुर, जुलाई 16 -- Adityapur News: चांडिल। महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा संग गुरुवार को मौसीबाड़ी जाएंगे। इसे लेकर चांडिल मुख्य सड़क स्थित नाली की सफाई की गई। रथयात्रा के दौरान नाली का गंदा पानी सड़क पर नहीं बहे। धार्मिक आस्था प्रभावित नहीं हो। बुधवार को बीडीओ तालेश्वर रविदास, मुखिया मनोहर दास की मौजूदगी में चांडिल बाजार में नाली की सफाई की गई। वहीं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। हालांकि, ग्रामीणों का कहना था कि मात्र कुछ जगहों पर नाली की सफ़ाई कराके प्रशासन ने सिर्फ खानापूर्ति की। मुख्य सड़क पर कई जगहों पर नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। बीडीओ ने बताया कि रथयात्रा को लेकर यथासंभव कुछ जगहों पर नाली की सफाई की गई है। यह भी पढ़ें- Adityapur News: महाप्रभु की मौसीबाड़ी जाने के लिए रथ तैयार चांडिल स्टेशन के पैदल जाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.