आदित्यपुर, अक्टूबर 7 -- Adityapur News: ग़म्हरिया। कांड्रा थाना क्षेत्र के कांड्रा - चौका मार्ग पर रघुनाथपुर स्थित भारत पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार देर शाम दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक युवक के पैर का अंगूठा कट गया। दुर्घटना में दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी घायलों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और कांड्रा थाना पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Katihar News: ट्रैक्टर बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर, दो लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...