Adityapur News: युवा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदान के प्रति किया जागरूक
आदित्यपुर, अगस्त 7 -- Adityapur News: आदित्यपुर। नगर निगम और सेंट्रल पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में युवा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पारुल सिंह ने किया। इसमें कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि जो छात्र एक अक्तूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे, वे मतदाता बनने के पात्र होंगे। उन्हें समय पर निर्वाचन नामावली में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। विशेष ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति भी दी गई। प्रधानाचार्य रामा शंकर सिंह, प्रशासनिक प्रमुख टी. वेंकट राव, समन्वयक, वरिष्ठ शिक्षक एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- साहिबगंज कॉलेज में चलाया गया मतदाता जागरुकता कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.