आदित्यपुर, सितम्बर 1 -- Adityapur News: गम्हरिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहिनी स्थित साईं कृष्णा हेवेन सिटी अपार्टमेंट में युवती के खुदकुशी प्रकरण में कोई निर्णय नहीं हो सका। गुरुवार को पास की बस्ती की रहने वाली युवती ने अपार्टमेंट की छत से कूदकर छलांग लगा दी थी। इस बारे में सोमवार को सोसाइटी के सदस्यों के साथ पुलिस और अन्य संगठनों की बैठक होनी थी। लेकिन स्थानीय पार्षद और आदित्यपुर थाना के प्रतिनिधि के अनुपस्थित रहने से विभिन्न बिंदुओं पर ठोस चर्चा नहीं हो सकी। बैठक में मृतका के भाई ओमनारायण शर्मा, बीकेएमएस के जिलाध्यक्ष संजय गोराई समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी और अपार्टमेंट के लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि खुशबू ने नया मोबाइल खरीदा था। पर उसका मोबाइल चलाना भाई को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर गुरुवार को दोनों के बीच बहस हुई थी। इसके ब...