Adityapur News: मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार
आदित्यपुर, जुलाई 25 -- Adityapur News: आदित्यपुर। दो दिन पूर्व आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ओमनी ऑटो के पास सड़क किनारे मंटू सिंह से मोबाइल फोन छीनने के आरोप में शांतिनगर (गम्हरिया) निवासी रौशन सरकार को आदित्यपुर पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके पास से अपराध में प्रयुक्त काले रंग की बाइक व छीना गया मोबाइल बरामद किया गया। वह पांच दिन पहले दिल्ली से अपने घर लौटा था और दो दिन पहले सहयोगी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। वह पूर्व में जेल जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.