Adityapur News: मेयर संजय सरदार ने सांसद प्रदीप वर्मा से की मुलाकात
आदित्यपुर, अगस्त 26 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर मेयर संजय सरदार ने भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के राजनीतिक परिदृश्य पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मेयर ने नगर निगम क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, संगठनात्मक विषयों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों से सांसद को अवगत कराया। सांसद प्रदीप वर्मा ने क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.