आदित्यपुर, अक्टूबर 29 -- Adityapur News: गम्हरिया। सरायकेला विद्युत अंचल के यशपुर पंचायत के मुड़कुम गांव में झुका बिजली का खंभा हादसे को आमंत्रित कर रहा है। गांव के बीचोंबीच स्थित इस खंभे से ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है। खंभा बदलने की मांग को लेकर 27 अगस्त को आवेदन दिए जाने के बावजूद दो माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि झुका हुआ खंभा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इसके बावजूद शिकायत और आवेदन के बाद भी विभाग की ओर से अब तक ठोस पहल नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...