आदित्यपुर, अगस्त 15 -- Adityapur News: गम्हरिया। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद करने एवं होम-टू-रोल एवं एक परिवार, एक मतदान केंद्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शुक्रवार को आदित्यपुर के सेंट्रल पब्लिक स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 137, 140, 141 एवं श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 128 एवं 129 के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बीएलओ एवं एईआरओ प्रवीण कुमार से एसआईआर से संबंधित नजरी नक्शा एवं वोटरों की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि एक भी भारतीय नागरिक मतदाता सूची से न छूटे और किसी भी विदेशी नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं हो, इसका शत प्रतिशत ध्यान रखना है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: मुख्य निर्वाचन ...