Adityapur News: मिथिला सांस्कृतिक परिषद के निर्वाचित सदस्य का गम्हरिया में भव्य स्वागत
आदित्यपुर, अगस्त 4 -- Adityapur News: गम्हरिया। मिथिला सांस्कृतिक परिषद की कार्यकारिणी समिति के चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले गम्हरिया निवासी सुरेश कुमार झा का सोमवार को क्षेत्र पहुंचने पर मिथिला समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। महेश टावर निवासी सुरेश झा ने चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार झा को 513 मतों से पराजित किया। देर शाम घोषित परिणाम में सुरेश झा को 713 मत मिले, जबकि अनिल कुमार झा को 188 मत प्राप्त हुए। मतदान शाम पांच बजे संपन्न हुआ था। रिकॉर्ड मतों से निर्वाचित होने पर गम्हरिया के लोगों में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने सुरेश झा को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और उनके नेतृत्व में परिषद को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई। सुरेश झा ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.