Adityapur News: मां काली की आराधना से समाज को शक्ति और सद्बुद्धि मिले : चंपाई सोरेन
आदित्यपुर, नवम्बर 10 -- Adityapur News: आदित्यपुर। रविवार को फुटबॉल मैदान में आयोजित सार्वजनिक काली पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन तथा समाजसेवी आरके सिन्हा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज पूरा देश खुशी और उल्लास के साथ दीपावली, काली पूजा, वादना और सोहराय पर्व मना रहा है। गरीब से गरीब परिवार ने भी अपने घर में दीपक जलाया है। उन्होंने कहा कि देश में कई देवी-देवताओं का अवतरण हुआ है, लेकिन मां काली का अलग ही स्वरूप और परिचय है। मां काली शक्ति की प्रतीक हैं। उन्होंने कामना की कि समाज में अराजक विचारधारा रखने वाले लोग सफल न हों, क्योंकि अराजकता से समाज और देश कमजोर होता है। यह भी पढ़ें- Adityapur News: हर्षोल्लास के साथ मनी दीपावली, लक्ष्मी पूजन के साथ देर रात काली पूजा का आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.