आदित्यपुर, अगस्त 29 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। रक्षा बंधन पर 'एक पेड़ भाई के नाम' पर महिलाओं ने पेड़ को राखी बांधकर जंगल बचाने का संकल्प लिया। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में वन प्रबंधन समिति ने रक्षाबंधन पर वन संरक्षण एवं बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं ने पेड़ों को भाई मानकर उनकी पूजा-अर्चना की और राखी बांधकर जंगल बचाने का संकल्प लिया। वन प्रबंधन संरक्षण समिति की ओर से आयोजित 'एक पेड़ भाई के नाम' कार्यक्रम के माध्यम से रक्षाबंधन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया। इस मौके पर चांडिल प्रभारी वनपाल सुरेन्द्र गोप, ईचागढ़ वनपाल कैलाश चंद्र महतो एवं नीमडीह प्रभारी वनपाल रतन गोराई , खूंटी प्रभारी वनपाल मुन्ना सोरेन, वनरक्षी सुभाष मछुआ आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- महिला वनकर्मियों ने पेड़ों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन यह...