आदित्यपुर, जुलाई 14 -- Adityapur News: चांडिल। श्री साधु बांध मठ में मंगलवार को प्रभु जगन्नाथ का नेत्र उत्सव किया गया। इस दौरान मठ में महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना एवं पूजन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद महाआरती की गई तथा महाप्रसाद का वितरण किया गया। ब्राह्मण भोजन के दौरान जूना आखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत श्री विद्यानंद सरस्वती ने साधु-संतो व ब्राह्मणो को दान दक्षिणा दी गई। साधु बांध मठिया के महंत इन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि जेष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा में स्नान यात्रा के बाद प्रभु जगन्नाथ बीमार हो गये थे. इस दौरान प्रभु एकांतवास में चले गये थे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: भगवान जगन्नाथ का हुआ स्वस्थ परीक्षण अब उपचार के बाद प्रभु स्वस्थ हो कर भक्तों को दर्शन दिये है। गुरुवार को महाप्रभु शीर...