आदित्यपुर, जुलाई 15 -- Adityapur News: चांडिल। महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा से कुछ घंटे पहले भी चांडिल मुख्य बाजार की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी है। साधु बांध मठ से स्टेशन स्थित मौसीबाड़ी तक रथयात्रा मार्ग पर जगह-जगह कचरे का ढेर और नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इसे लेकर महंत इंद्रानंद सरस्वती एवं भक्तों ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि 9 जुलाई को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक में एसडीओ से रथयात्रा से पहले नालियों की सफाई, कचरा उठाव और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Adityapur News: महाप्रभु हुए स्वस्थ, भक्तों को दिए दर्शन, कल जायेंगे मौसीबाड़ी स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से नालियों की सफाई नहीं ह...