Adityapur News: मनोज कुमार चौधरी ने सचिव को लिखा पत्र
आदित्यपुर, जुलाई 31 -- Adityapur News: सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने नगर क्षेत्र की लगातार बाधित हो रही पेयजल आपूर्ति, जलापूर्ति संयंत्र में बार-बार मोटर जलने तथा स्थायी समाधान में हो रही देरी को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड के सचिव को विस्तृत पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि पिछले चार महीनों में मोटर तीन बार जल चुकी है, जिससे नगरवासियों को बार-बार पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रश्न उठाया कि यदि मोटर की क्षमता अपर्याप्त थी और पूर्व में तकनीकी सर्वे के आधार पर मोटर लगाने की अनुशंसा की जा चुकी थी, तो आज तक आवश्यक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मोटर की सुरक्षा के लिए रिले, ट्रिपिंग सिस्टम एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण लगाने के निर्देश कई बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.