Adityapur News: मंच ने विस्थापित हुरलुंग से शुरू की संवाद यात्रा
आदित्यपुर, अगस्त 26 -- Adityapur News: चांडिल। विस्थापित समन्वय मंच 10 सूत्री मांगों को लेकर गांव-गांव संवाद यात्रा के तहत मंगलवार को ईचागढ़ के विस्थापित गांव हुरलुंग से संवाद यात्रा शुरू की। यह संवाद यात्रा 27 अगस्त तक चलेगी। मांझी बाबा अजीत मांझी ने झंडा दिखाकर संवाद यात्रा करे रवााना किया। संवाद यात्रा ईचागढ़ के विशनडीह, दालग्राम, करणडीह, बांधूं, उदल कुडुकतोपा गांव पहुंचा तथा विस्थापितों से संवाद स्थापित किया। इस मौके पर मंच विस्थापितों की समस्याओं एवं उनकी मांगों से अवगत हुए। मंच ने कहा कि विस्थापितों के उसका हक और अधिकार दिलाकर ही दम लेंगे। इस मौके पर कृष्णा कालिंदी, श्यामल मार्डी,अंबिका यादव,विवेक साह, अवधेश मांझी,मनहर महतो मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.