आदित्यपुर, अगस्त 4 -- Adityapur News: गम्हरिया। कोलाबीरा ओपी क्षेत्र के भोलाडीह बस्ती से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला विक्षिप्त थी और काफी दिनों से भीख मांग कर गुजर बसर कर रही थी। उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...