आदित्यपुर, अक्टूबर 23 -- Adityapur News: ग़म्हरिया। आदित्यपुर पुलिस ने भालोटिया रोड स्थित व्यवसायी हरि अग्रवाल के मकान के पास से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। बताया गया है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था तथा इधर उधर भटकते रहता था। गुरुवार को सुबह दस बजे उसे मृत अवस्था में देखा गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: प्रेम नगर चौक के पास सड़क पर मिला अधेड़ का शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...