Adityapur News: भारी बारिश के बाद खोल दिये गए चांडिल डैम के सभी 13 फाटक, स्वर्णरेखा नदी उफान पर
आदित्यपुर, सितम्बर 25 -- Adityapur News: चांडिल। भारी बारिश से चांडिल डैम के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए चांडिल डैम के सभी 13 फाटक को खोल दिया गया। जिसके बाद डैम का जलस्तर शुक्रवार को घटकर 180. 90 मीटर पर पहुंच गया। गुरुवार को डैम का जलस्तर 181.10 मीटर पर था तथा आठ फाटक खुले हुए थे। शुक्रवार को डैम के सभी 13 रेडियल फाटक से 1680 क्यूमेक समेत कुल 1813 क्यूमेक पानी स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा है। डैम के सभी 13 फाटक के खोल देने के बाद स्वर्णरेखा नदी पूरे उफान पर आ गई। जिससे स्वर्णरेखा नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया। वहीं, कपाली के विभिन्न इलाकों में जलजमाव की स्थिति हो गई तथा कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। जलजमाव होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावे चांडिल के बामनी नदी भी उफान पर आ गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.