आदित्यपुर, सितम्बर 22 -- Adityapur News: गम्हरिया। बिरसा स्पोर्टिंग क्लब यशपुर की ओर से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष रामू मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समारोह को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बताया कि इस अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। समारोह को सफल बनाने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां देने पर भी चर्चा हुई। बैठक में दासमत मुर्मू, दुर्गा प्रसाद मुर्मू, मिलन हांसदा, नेपाल हेंब्रम, लेपा बास्के, सुनील टुडू, सोमाय सोरेन, ढेबा किस्कू, बाबलु, मंगल, सोमाय व लिबा बास्के समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: खूंटी में दो दिनी द्वितीय बिरसा मुंडा फुटबॉल टूर्नामे...