आदित्यपुर, जुलाई 18 -- Adityapur News: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बोलायडीह मुख्य मार्ग पर शीतला मंदिर के समीप दिन दहाड़े एक 28 वर्षीय युवक की चापर से नृशंस हत्या दी। इस घटना से दिए जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। बताया गया कि हरिमंदिर से सटे गोपपाड़ा में रहने वाले जगन्नाथ गोप उर्फ काड़ा को उसके तीन दोस्तों ने घर से बुलाकर मुख्यमार्ग पर हत्या कर दी।

हत्या का विवरण बताया गया कि युवक को बीच सड़क पर तड़पते देख लोगों ने सबसे पहले गम्हरिया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना प्रभारी संजय प्रसाद सदलबल मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को एमजीएम भेजने की व्यवस्था की। किंतु बताया गया कि अत्यधिक रक्तश्राव के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस भी पहुंची एवं घटना की...