Adityapur News: बेटे को इंजीनियर बनाने का सपना टूटा, बुझ गया घर का चिराग
आदित्यपुर, अक्टूबर 7 -- Adityapur News: गम्हरिया। कांड्रा-चांडिल मार्ग पर मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र प्रेम कुमार महतो (19) की मौत के बाद उसका शव छोटा गम्हरिया स्थित आवास पर पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। छोटा गम्हरिया के सुनील महतो पथ निवासी बादल महतो के इकलौते पुत्र प्रेम महतो की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे का शव देखते ही मां बेसुध हो गईं। परिजनों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश होती जा रही थीं। परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला। प्रेम की असमय मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में शोकाकुलों का तांता लग गया। हर किसी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.