आदित्यपुर, जुलाई 3 -- Adityapur News: चांडिल। कुकड़ू प्रखंड में बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर तिरुलडीह पावर सब-स्टेशन में कार्यपालक अभियंता लालजी महतो और सहायक अभियंता कालीनाथ सिंह मुंडा ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति, लो-वोल्टेज, बिजली कटौती, जर्जर तार, खराब ट्रांसफॉर्मर, नए विद्युत कनेक्शन और बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने चौड़ा क्षेत्र में दो लाइनमैन की नियुक्ति, पर्याप्त संख्या में एबी स्विच लगाने, आरडीएसएस योजना के तहत चौड़ा को अलग फीडर से जोड़ने, नंगे तारों की जगह एबी केबल लगाने, तिरुलडीह पावर सब-स्टेशन में ही बिजली बिल जमा करने की सुविधा शुरू करने की मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र हाथी प्रभावित क्षेत्र है। इसलिए रात्...