Adityapur News: बिजली चोरी के खिलाफ छह लोगों पर केस, 72 हजार का जुर्माना
आदित्यपुर, जुलाई 16 -- Adityapur News: चांडिल। विद्युत सहायक अभियंता कालीनाथ सिंह मुंडा के नेतृत्व में बिजली चोरी के खिलाफ चांडिल के रूचाप, भालूकोचा एवं सुकसारी में छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छापेमारी टीम ने बिजली चोरी करने के आरोप में 06 उपभोक्ताओं के खिलाफ चांडिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की। वहीं 72 हजार रुपया का जुर्माना लगाया। छापेमारी अभियान के दौरान कनीय अभियंता बलराम हांसदा, लाइन मैन नंदकिशोर राय, लाइन मैन असीम कुमार रजक आदि शामिल थे। सहायक अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: विद्युत चोरी के मामले में आठ लोगों पर जुर्माना लगाते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी यह भी पढ़ें- Ranchi News: बिजली चोरी में तीन पर 72 हजार रुपये जुर्माना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.