Adityapur News: बिजली खंभा गिरा, कपाली के 20 घंटे से ज्यादा रही बिजली गुल
आदित्यपुर, अक्टूबर 30 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण चांडिल के कांदरबेड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी किनारे 33 केवी के बिजली का एक खंभा उखड़कर गिर गया तथा दूसरा खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण कपाली तथा पटमदा के क्षेत्रों में बुधवार रात से लेकर गुरुवार देर रात तक करीब 18 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद विद्युत कार्यपालक अभियंता लालजी महतो और सहायक अभियंता कालीनाथ मुंडा मौके पर पहुंचे तथा अपनी देखरेख में दुरुस्त कराने में लगे रहे। सहायक अभियंता कालीनाथ सिंह मुंडा ने बताया कि मरम्मत कार्य जारी है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शहरबेड़ा फीडर से कपाली में बारी-बारी से बिजली आपूर्ति शुरू की गई है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.