आदित्यपुर, नवम्बर 11 -- Adityapur News: गम्हरिया।कांड्रा-चौका मार्ग पर लखना सिंह घाटी के पास एक सड़क दुर्घटना में बालू लदा तेज रफ्तार टिप ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक को चोटें आई। बताया गया है कि बालू लदा टिप ट्रेलर घाटी की टर्निंग से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर सड़क पर पलट गया। घटना की सूचना मिलने पर कांड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने की व्यवस्था किया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...