Adityapur News: बालू लदा आयशर वाहन कैनाल में गिरा, चालक बचा
आदित्यपुर, सितम्बर 16 -- Adityapur News: चांडिल,संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल डैम रोड स्थित गांगूडीह मुख्य कैनाल में मंगलवार की तड़के सुबह बालू लदा आयशर वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे नहर में गिर गया। दुर्घटना में पुलिया का कन्वर्ट और कैनाल की परत क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे चांडिल सीएचसी में भर्ती किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालू लदा आयशर गांगूडीह मुख्य कैनाल के समीप अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे नहर में जा गिरा। वाहन के नहर में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए बचाव कार्य शुरू कर दिया। समय रहते चालक को वाहन से बाहर निकाल लिया गया। इस संबंध में थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.