Adityapur News: बारिश से ग़म्हरिया में जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाजारों में पसरा सन्नाटा
आदित्यपुर, अगस्त 8 -- Adityapur News: गम्हरिया। क्षेत्र में शुक्रवार की रात से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण गम्हरिया के विभिन्न इलाकों में सड़कें कीचड़मय हो गई हैं, जबकि सर्विस रोड समेत कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इसका सीधा असर बाजार और औद्योगिक गतिविधियों पर देखने को मिला।
बारिश का प्रभाव शनिवार को सुबह से ही बारिश के कारण गम्हरिया बाजार, लाल बिल्डिंग, स्टेशन रोड समेत प्रमुख बाजारों में अपेक्षाकृत कम चहल-पहल रही। सर्विस रोड में सब्जी बाजार नहीं लग पाया। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे नजर आए। बारिश के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। इससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, औद्योगिक क्षेत्रों में भी बारिश का असर देखने को मिला। कई कंपनियों में कामगारों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.